प्रखंड मुख्यालय में लगा जनता दरबार कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

प्रखंड मुख्यालय में लगा जनता दरबार कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

धुरकी प्रतिनिधि //धुरकी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में हर मंगलवार और महीने की 15 तारीख को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होती है ताकि जमीन सम्बंधित क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे हैं और लोगों समस्या का समाधान भी होता है,इस अवसर पर सीओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्री विमल कुमार सिंह ने कहा कि यह जनता दरबार लोगों को अपने मुद्दे सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि इन दरबारों में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल कुमार सिंह ने यह भी बताए कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने मुद्दों को सटीक और सही तरीके से रखें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जहां तक संभव हो, समाधान जल्दी से जल्दी दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आने से लोगों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है और प्रशासन को भी जमीनी स्तर पर जनता की जरूरतों का सही पता चलता है।इस मौके पर सीआई विकास कुमार, अंचल अमिन, कर्मचारी शशि कुमार एवं अंचल के पदाधिकारी मौजूद थे।