पलामू : सतबरवा में ठंड से राहत के लिए सैकड़ों गरीबों को बांटे गए गर्म कपड़े, नशे से दूर रहने का भी दिया संदेश

पलामू : सतबरवा में ठंड से राहत के लिए सैकड़ों गरीबों को बांटे गए गर्म कपड़े, नशे से दूर रहने का भी दिया संदेश

सतबरवा (पलामू) ठंड के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सतबरवा प्रखंड के रबदा पंचायत अंतर्गत ग्राम राकीं खुर्द में सैकड़ों गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता निर्दोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वस्त्र डाल्टनगंज स्थित रोटरी स्कूल चैनपुर के सहयोग से प्राप्त हुए थे।

वितरण कार्यक्रम में साड़ी, धोती, स्वेटर, टोपी, जैकेट और मोजे आदि गर्म कपड़े जरूरतमंद महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया।

मौके पर ग्रामवासी, प्रेम जी, घनश्याम सिंह, दिनेश्वर मांझी, चक्कू मांझी, मुनेश्वर मांझी, नंदू पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों ने इस नेक पहल के लिए निर्दोष कुमार एवं रोटरी स्कूल चैनपुर का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के आयोजक निर्दोष कुमार ने कहा कि ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब तबके के लोग होते हैं, इसलिए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की गई।