निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन ने बिशुनपुर प्रखंड का किया निरीक्षण, पेंशन और आधार सेवाओं में त्वरित कार्यान्वयन के दिए निर्देश

निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन ने बिशुनपुर प्रखंड का किया निरीक्षण, पेंशन और आधार सेवाओं में त्वरित कार्यान्वयन के दिए निर्देश

गुमला – उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के तहत आज मंगलवार को निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला ने प्रखंड बिशुनपुर के प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेंशन, आधार केंद्र और अन्य कक्षों का स्थलीय अवलोकन किया गया। निदेशक ने स्पष्ट किया कि पेंशन, आधार और अन्य सेवाओं में किसी भी आवेदक को अनावश्यक परेशानी न हो और सभी कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ।

इसके बाद निदेशक ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बिशुनपुर के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आधार लिंक करवाने हेतु उपस्थित लाभार्थी माताओं से जानकारी प्राप्त की गई और निदेशक ने निर्देश दिया कि लंबित आधार लिंक कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ निरंतर मिल सके।

कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी की भी जांच की गई। अनुपस्थित पाए गए कर्मियों की उपस्थिति काटी गई और प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें।

निरीक्षण के बाद निदेशक ने बनारी पंचायत के ग्राम अंकुरी एवं अंकुरी दाढ़टोली का भ्रमण कर पौधरोपण का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों को पौधों की नियमित पटवन व्यवस्था सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त घेराबंदी की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए।