पांकी थाना क्षेत्र में पत्नी ने शराब विवाद में पति की हत्या की
पलामू- पांकी थाना अन्तर्गत आसेहार टिटहिया टोला में एक महीला ने अपने पति उदय यादव की गला दबा कर हत्या कर दी है। सूचन का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गश्ती दल एवं पु०अ०नि० रंजित कुमार को भेजा गया सुचना का सत्यापन से यह ज्ञात हुआ कि रंजु देवी नाम की महिला अपने पती के साथ शराब पीने को लेकर विवाद एवं लडाई झगड़ा होने पर पती उदय यादव को नायलॉन का रस्सी लपेट कर खींच दी जिससे उसके पति उदय यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के पिता मोहन यादव के फर्दवयान के आधर पर पांकी थाना कांड सं0 140/25 दिनांक 17/11/25 धारा 103 (1) BNS के अन्तर्गत प्रा०अभि० रंजु देवी के विरूद्ध दर्ज किया गया अनुसंधान के कम में घटना कारित करने वाले नायलॉन का रस्सि नुमा पटटी जिसकी लंबाई करिब 11 हाथ एवं अभियुक्त का मोबाईल जप्त किया गया है तथा प्रा०अभि० रंजु देवी को गिरफतार कर न्यायमक्षिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

