11 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा
11 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक
विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में लिया गया निर्णय
चौकीदारी अनुकंपा में कुल 5 मामले पर चर्चा,4 आश्रितों को नौकरी देने का निर्णय
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई।उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान समिति के समक्ष उपस्थापित आवेदकों के सभी 12 आवेदनों की विस्तृत रूप से जांच की गयी।इस दौरान डीसी ने सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और एनओसी समेत अन्य ज़रूरी दस्तावेजों की जानकरी ली।इसके अलावे आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदनों के साथ -साथ अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र,आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, आवासीय,चरित्र प्रमाण पत्र,शपथ पत्र,विभागीय निदेश एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गयी।जांच के उपरांत अहर्ता पूर्ण कर रहे 10 आवेदन स्वीकृत करते हुए अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने अनुशंसा की।वहीं एक आवेदक को कुछ शर्तों के साथ स्वीकृति प्रदान की गयी।इसी तरह एक मामले में उम्र छाँति के पश्चात उसे स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।
इसी तरह चौकीदारी अनुकंपा में कुल 5 मामले पर चर्चा किया गया जिसमें 4 मृत चौकीदारों के आश्रितों को नौकरी देने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारे लाल,जिला कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

