स्थापना दिवस पर बाना पंचायत में जे एस एल पी एस की बैठक संपन्न
स्थापना दिवस पर बाना पंचायत में जे एस एल पी एस की बैठक संपन्न
मेराल:–।मेराल प्रखंड के बाना पंचायत में झारखंड दिवस के अवसर पर जे एस एल की बैठक की गई।
बैठक में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गिरिजेश शर्मा , सबाना,पिरामल फाउंडेशन की फेलो प्रियम डेका, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
बैठक में बाल विवाह रोकथाम, लड़कियों की शिक्षा, बाल श्रम उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, और सामुदायिक विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही पिरामल फाउंडेशन की परियोजनाओं एवं आगामी एम डी ए राउंड के महत्व पर भी जानकारी दी गई, जिसका लक्ष्य 2027 तक लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन है।
बेहतर कार्य करने वाली एस एच जी टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया
। पूरे सत्र के दौरान संवाद प्रभावी रहा और लोगों ने सक्रिय रूप से भागीदारी दिखाई।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि यह बैठक न सिर्फ प्रेरक रही बल्कि समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुई। इस मौके पर एस एच जी सदस्य, वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग शामिल थे।

