गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज़, अन्नपूर्णा देवी ने किया उद्घाटन

गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित एथलेटिक्स गेम्स 2025 में शुक्रवार को 9 बजे कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। इस मौके पर मंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। बता दें कि सांसद खेल महोत्सव में जिलेभर के युवा खिलाड़ी एथलेटिक्स एवं विभिन्न टीम प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोच है कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों में जो प्रतिभा छुपी है वह उभर कर सामने आएं। कहां की आज इस तरह के खेल का आयोजन होने थे बच्चे बड़े स्तर तक पहुंच कर खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए सभी खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को मन लगाकर खेलने और उसे क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मंच के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की वापसी पर भी बधाई दी। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत अन्य भाजपाई ओर नेता कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।