गढ़वा में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
गढ़वा:–झारखंड सरकार के आदेशानुसार
परिवहन विभाग पूरे झारखंड में दिनांक :- 03-11-2025 से 09-11-2025 तक चलने वाले साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज तीन नवंबर समाहरणालय परिसर में वाहनों के चालकों को “तेज रफ्तार से अपने वाहन का परिचालन न करने,किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन कर वाहन परिचालन न करने” को लेकर पंपलेट वितरण कर जागरूक किया गया। अनुरोध किया गया कि किसी भी परिस्थिति में वहां को तेज गति से परिचालित ना करें।

