राॅंची के एसएसपी राकेश रंजन रविवार की देर रात राजधानी की विधि व्यवस्था का निरीक्षण करने सड़कों पर निकले।

राॅंची के एसएसपी राकेश रंजन रविवार की देर रात राजधानी की विधि व्यवस्था का निरीक्षण करने सड़कों पर निकले।

उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही रखने के मामले में एसएसपी ने ओरमांझी और पिठोरिया थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। एसएसपी रंजन ने बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू, बायपास रोड और अरगोड़ा चौक सहित शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनसे वाहनों की चेकिंग और पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।