सड़क सुरक्षा अधिनियम के सख़्ती से लागु करने हेतु पालकोट थाना प्रभारी के नेतृत्व मे वाहन जाँच किया गया

*सड़क सुरक्षा अधिनियम के सख़्ती से लागु करने हेतु पालकोट थाना प्रभारी के नेतृत्व मे वाहन जाँच किया गया *

आज पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार के नेतृत्व मे थाना गेट पालकोट के समीप वाहन जाँच किया गया| जिसमे पचीस लोग बीना हलमेट मिले| प्रभारी महोदय ने कहाँ की हेलमेट सिर्फ पुलिस के डर नहीं बल्कि अपने रक्षा के लिए पहन कर चले|

इस बीच प्रभारी ने प्रखंड क्षेत्र की वैसे वाहन चालक जो शराब पीकर गाड़ी चलाते है उन्हें हिदायत देते हुए कहाँ की अगर शराब के नशा के हालत मे गाड़ी चलाते दिखे तो ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई करेंगी|

थाना प्रभारी की अभिभावको से विशेष अपील
थाना प्रभारी तरुण कुमार ने इस बीच प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावको से अपील की है की नाबालिक बच्चों को विद्यालय या घूमने फिरने के लिए बाइक ना दे बल्कि आप उनके साथ जाये| अगर नाबालिक बच्चें गाड़ी चलाते दिखे तो फिर हम कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर हो जायेंगे चुकी|

इन नाबालिक बच्चों के द्वारा कई बाद अनहोनी होने से ख़ुशी गम मे बदल जाता है और तब एहसास होता है अभिभावक को की हमने क्यों इन्हे बाइक दिया था| इस लिए आप सभी अभिभावक से निवेदन की इसे अमल करें|

इस बीच प्रभारी महोदय ने ये भी कहाँ की गाड़ी की जरुरी कागजात और हेलमेट अनिवार्य रूप से लेकर चले ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो ना पब्लिक और ना ही प्रशासन को|