जिला प्रशासन के मुस्तैदी सहयोग से सभी पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सम्मान कार्यक्रम किया गया

जिला प्रशासन के मुस्तैदी सहयोग से सभी पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सम्मान कार्यक्रम किया गया

पदाधिकारी यदि सही सोच और ईमानदार है तो आम जनता का भी सहयोग प्राप्त होता ही है : दीपक सर्राफ (जिला अध्यक्ष )

डीसी, एसपी, एसडीओ, एसडीपिओ, थानेदार का पर्व त्यौहार में कार्य सराहनीय होने पर सेवा भारती ने किया सम्मानित

लोहरदगा : लोहरदगा जिला सेवा भारती सह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ के अगुवाई में लोहरदगा उपायुक्त (D.C) डॉ कुमार ताराचंद को अंग वस्त्र एवं राम दरबार का प्रारूप देकर सम्मानित किये, लोहरदगा पुलिस अधीक्षक (S.P) सादिक अनवर रिजवी को अंग वस्त्र एवं अशोक स्तंभ का प्रारूप देखकर सम्मानित किये, जिला अनुमंडल पदाधिकारी (S.D.M) अमित कुमार , अनुमंडल पुलिस अधीक्षक (S.D.P.O) श्रद्धा केरकेट्टा एवं इन्स्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर से भेंट कर अशोक स्तंभ का प्रारूप एवं रामचरितमानस पुस्तिका भेंट कर सम्मानित करते हुए दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए और इस क्षेत्र के क‌ई विषयों पर चर्चा भी की,दीपक सर्राफ ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग एवं मुस्तैदी से सभी पर्व काफी धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और कहा कि आए दिन सड़कों पर काफी दुर्घटनाएँ हो रही हैं, टू व्हीलर गाड़ियों को नए युवा पीढ़ी के लोग अनियंत्रित होकर चलाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर प्रशासनिक अधिकारी ने बताया की इस पर अंकुश लगाने के साथ-साथ दंड देने की भी प्रक्रिया चल रही है और जल्दी ही कई जगहों पर स्पीड मीटर कैमरा लगाए जाएंगे जिससे की गाड़ियों की गति तेज रहने पर चालान कट जाएंगे, नशा कर गाड़ी चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ! मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं देने वालों में दीपक सर्राफ के साथ-साथ शुभम शर्मा,हर्षित सोनी,अतुल सर्राफ, अनिकेत वर्मा, बबलू आदि थे।