भाकपा ने किया वार्ड नंबर एक सिंगरा कला से पदयात्रा
भाकपा ने किया वार्ड नंबर एक सिंगरा कला से पदयात्रा।
पचासों दलित घरों के बस्ती में नहीं मिला है एक भी सरकारी
आवास–रूचिर तिवारी
पदयात्रा में 81 वर्ष के बुजुर्ग रामनाथ राम 3 किलोमीटर रुचिर तिवारी के साथ पैदल चले।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 सिंगरा कला से पदयात्रा की शुरूआत किया पदयात्रा में सैकड़ो लोग उनके साथ जुड़े और उनकी जन समस्याओं से श्री तिवारी ने अवगत हुआ और उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र का वार्ड संख्या एक सिंगरा कला गरीब दलित का इलाका है जहां निगम के द्वारा और पूर्व के जनप्रतिनिधियों, भाजपा विधायक एवं सांसद ने विकास का कोई काम नहीं किया सैकड़ो घर मिट्टी का बना हुआ है घर गिर रहा है प्लास्टिक ताने हुए हैं लेकिन कहीं भी प्रधानमंत्री और अबुआ आवास नजर नहीं आ रहा है ऐसा लगता है कि यह दोनों आवास सिर्फ बबुआ और बड़े लोगों को मिला है पदयात्रा के प्रथम दिन यह भी देखने को मिला कि उर्मिला कुअंर, श्री राम भूइंया , नारायण भूइंया, कांति देवी जैसे लोग खपड़ा पोस के मकान में प्लास्टिक लगा कर रह रहे हैं सड़क का भी वही बदहाली है लाइट भी नहीं है ऐसा लग रहा है कि यह नगर निगम नहीं बल्कि नरक निगम बना हुआ है। पदयात्रा में श्री तिवारी के साथ 81 वर्ष के बुजुर्ग रामनाथ राम से लेकर के नौजवानों का फौज एवं महिलाएं भी थी। वही निगम परित जमीन का भी टैक्स ले रहा है और दूसरी ओर अंचल अधिकारी के द्वारा मालगुजारी रसीद का भी टैक्स कट रहा है दोहरी टैक्स का मार आम जनता झेल रहा है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं। लोगों ने जिला सचिव श्री तिवारी से यह भी कहा कि भाजपा – कांग्रेस ,जे एम एम एवं अन्य पार्टी के नेतागण केवल चुनाव के समय नजर आते हैं और उसके बाद हमारे मोहल्ले में कभी नहीं आते हैं। श्री तिवारी ने कहा कि ऐसे बरसाती मेंढकों से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है कम्युनिस्ट पार्टी ही आम आवाम के हितैषी पार्टी है आम अवाम हमसे जुड़कर हमारे हाथों को मजबूत करें। निगम क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लूट मचा हुआ इसके खिलाफ आम जनता का गोलबंद होना जरूरी है। पदयात्रा में किसान नेता रामराज तिवारी, नगर सचिव सदस्य सुरेश ठाकुर, सोनू अहमद, बिहारी शुक्ला,नसीम राइन रवि भूइंया, कलावती देवी, कैलाश राम चैतराम पचासीराम, राहुल कुमार रामनाथ राम सरजू राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

