समाज सेवी सुरेंद्र पासवान व भाजपा नेता लव दुबे ने अपने सुरक्षा को लेकर दिया मनिका थाना में आवेदन

समाज सेवी सुरेंद्र पासवान व भाजपा नेता लव दुबे ने अपने सुरक्षा को लेकर दिया मनिका थाना में आवेदन।

मनिका- समाजसेवी सुरेंद्र पासवान तथा भाजपा नेता लव कुमार दुबे ने अपने सुरक्षा को लेकर मनिका थाना में दिया आवेदन। बताते चले की हाल के दिनों में समाज सेवी सुरेंद्र पासवान तथा भाजपा नेता लव कुमार दुबे द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पर आवाज उठाया गया था। जब की खबर अखबार व टीवी चैनल पर प्रकाशित हुआ था। वहीं दिये गये आवेदन में लिखा है कि स्थानीय पत्रकार को प्रदुमन प्रसाद ने कहा कि जो मामला उठा रहे हैं। उनको पता नहीं है कि दस बीस हजार में आजकल शूटर भी मिलता है। जिसे लेकर अपने सुरक्षा को लेकर समाज सेवी सुरेंद्र पासवान तथा भाजपा नेता लव कुमार दुबे ने मनिका थाना में लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। आवेदन देने समय भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मिथिलेश पासवान, विकास कुमार, बजरंगी कुमार, बसंत कुमार उपस्थित थे।