पुलिस संस्मरण दिवस:पुलिस लाइन ग्राउंड में शहीद जवानों को आईजी और एसपी ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

पुलिस संस्मरण दिवस:पुलिस लाइन ग्राउंड में शहीद जवानों को आईजी और एसपी ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

आज दिनांक-21.10.2025 को मेदिनीनगर के पुलिस केन्द्र ग्राउंड में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर पलामू के जोनल आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन एवं आई.आर.बी 10 समादेष्टा द्वारा शहीद जवानों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की गयी एवं शहीदों के परिजनों से मुलाकत कर उनकी समस्याएं सुनी गयी और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर सभी शहीदों के अदम्य साहस,समपर्ण और कतर्व्यनिष्ठा को याद किया गया।इस दौरान सदर एसडीपीओ मनीभूषण प्रसाद,डी.एस.पी राजीव रंजन,राजेश कुमार समेत आई.आर.बी-10 से संतोष साह,हरेन्द्र सिंह,हवलदार आशीष कुमार,राकेश मंडल,सुनिल सिंह,आरक्षी राहुल कुमार दांगी, अनुज प्रसाद,रजनीश दुबे,रवि रंजन सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।