संत मरियम विद्यालय में दीपावली उत्सव का हुआ आयोजन बच्चों ने मचाया धूम – अविनाश देव

संत मरियम विद्यालय में दीपावली उत्सव का हुआ आयोजन बच्चों ने मचाया धूम – अविनाश देव
मेदिनीनगर – अपने घर से कोसो दूर छात्रावास में रह रहे बच्चों को घर जैसा माहौल देने के लिए संत मरियम विद्यालय में दीपावली उत्सव का आयोजन किया। रंगोली दीपमाला एवं छात्रावास को आवासीय बच्चों ने सजाया फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पलामू जिला के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार थे, संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाले और विषय प्रवेश कराए। मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता कुंदन कुमार जी ने बच्चों को दीपावली पर चर्चा किए और दीपावली का इतिहास बताए। आगे इन्होंने कहा आपकी पढ़ाई ही वह मुकाम तक ले जाएगा जहां आपके रास्ते में स्वागत के लिए लोग दीप सजा कर रखेंगे। मुख्यातिथि को अंगवस्त्र मिट्टी के बर्तन देकर स्वागत किए और मिठाई खिला कर दीपावली के शुभकामनाएं दिए।अली रज़ा उर्फ पप्पू एवं आरती कुमारी ने अपने गीत संगीत से छात्रावास के बच्चों को खूब झुमाए मनोरंजन कराए। उम्दा वाद्य कलाकार जिनका पारिवारिक पृष्ठभूमि संगीत से जुड़ा है राजा सिंहा के वाद्य धुन बड़ा ही कर्ण प्रिय रहा।हॉस्टल के बेटियों ने एक से बढ़ कर एक गीत नृत्य पेश किए जिसे सबों ने सराहा। बच्चों को लज़ीज़ आहार का प्रबंध किया गया और हर स्वाद का लुत्फ़ लिए। छात्रावास के बच्चों में दीपावली का उत्साह देखते बना। उनके छिपी प्रतिभा को भी देखने को मिला। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज शामल अहमद जी,व्यवसाई संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, इनके बेटा बहु पत्नी की भी उपस्थित रहे। सभी मीडियाकर्मी भी अपनी सहभागिता निभाए।आए सभी आगंतुकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं आपके जीवन का लव सदा ऊपर जाए।