“गढ़वा: कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह बोले – जिले की समस्याओं पर होगा ठोस कदम”
गढ़वा:–कांग्रेस पार्टी के गढ़वा जिले के प्रभारी विधायक रामचंद्र सिंह का गढ़वा परिसदन में आगमन हुआ।गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के सशक्तिकरण एवं जिले की ज्वलंत समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई, कार्यकर्ताओं ने यहां की सबसे बड़ी परियोजना पम्प नगर योजना के विषय में विधायक को बताया यह योजना लंबे समय से लंबित है जिसे जिले के किसानों को मूल रूप से लाभांवित होना है दूसरी गढ़वा शाहपुर रोड जो प्रमंडल एवं राज्य मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क है जिसके मरम्मती,धुरकी गांव के मुख्य बस्ती होते हुए अमानत मियां के घर तक पथ व नाली निर्माण ,गढ़वा रंका का पथ का टेंडर लगभग ढाई साल पूर्व हो चुका है किन्तु आज तक ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है और सड़क की स्थिति जर्जर है।साथ ही मनरेगा से कार्यकर्ताओं को जोड़ने की मांग की।
विधायक रामचंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उठाए गए छोटे बड़े मुद्दे को ध्यान से सुना एवं इसके निष्पादन के लिए प्रयास करने की बात कही, विधायक ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मैं अब लगातार गढ़वा आता रहूंगा एवं आप लोगों के सम्पर्क में रहूंगा हर दुख सुख में गढ़वा के कार्यकर्ताओं के साथ मेरी सहभागिता होगी एवं हम सब मिल जुल कर पार्टी को मजबूत करेंगे एवं राहुल गांधी के संगठन सृजन को अमली जामा पहनाएंगे,
बैठक की अध्यक्षता गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने की।
मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ तिवारी, उदय नारायण तिवारी, परमा पांडेय, प्रभात दुबे,वरिष्ठ नेता त्रिपुरारी सिंह, बजेंद्र चौधरी,जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष खुर्शीद आलम, ऋषभ चंद्रवंशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन,प्रियरंजन, अफसर अली, गंगा राम, समीर अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

