त्योहार पर आसपास बांटें खुशियां — जरूरतमंदों संग वरदान ट्रस्ट ने मनाई दीपावली
त्योहार पर आसपास बांटें खुशियां
अंधेरों पर रौशनी की जीत का त्योहार है दीपावली! वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट डालटनगंज लगातार प्रयासरत है कि अपनी छोटी छोटी कोशिशों से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर सके ।त्योहार का आनंद उठाने का हक सभी को है , पर आर्थिक अभाव के कारण कुछ लोग त्योहार की खुशियां अच्छे से नहीं मना पाते ।ऐसे ही जरूरतमंदों के लिए सदैव तत्पर रहता है वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट। आज आशीर्वाद चैरिटेबल ट्रस्ट और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रांची रोड , दलित बस्ती में दर्जनों लोगों के बीच दीया, तेल, मोमबत्ती, रूई बती, मिठाई, फूलझड़ी और नये , पुराने कपड़ों का वितरण किया गया ।आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए इस टीम ने उन्हें गर्म कपड़े भी प्रदान किए ताकि उन्हें ठंड से राहत मिले ।कोई भी सामाजिक संस्था हर घर में रौशनी ,जगमगाहट और खुशियां नहीं ला सकतीं बस यह एक प्रेरणा औरों के लिए जो सिर्फ अपने घर को रौशन करने में लगे रहते हैं और अपने आसपास अंधेरे में जीवन बिताने वालों के लिए कुछ नहीं सोचते ।संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने लोगों से गुजारिश की है कि अपने घरों पर रंग बिरंगे सैकड़ों झालर लगाने वाले अपने आसपास अंधेरे में रहने को विवश लोगों के बारे में भी सोचिए और उनके घरों में भी उजाला लाने का प्रयास कीजिए। शुभम बिहारी ,खुश्बू शर्मा और वंदना श्रीवास्तव ने यह अपील की कि अपने घरों में सिर्फ मिट्टी के ही दिए जलाएं ताकि किसी को रोजगार मिल सके और वो भी अपना त्योहार धूमधाम से मना सकें । दोनों टीमों ने सभी को दीपावली की बधाई दी और स्वदेशी वस्तुओं के साथ दीपावली मनाने की गुजारिश की।इस अवसर पर आशीर्वाद ट्रस्ट की वंदना श्रीवास्तव, टीम वरदान की खुश्बू शर्मा, शुभम बिहारी, शर्मिला वर्मा बेबी विश्वकर्मा और कोमल उपस्थित रहे

