पलामू – व्यक्ति विशेष से प्रभावित होकर अनैतिक निर्णय ले रहे थे सहायक नगरआयुक्त – आशीष भारद्वाज

पलामू – व्यक्ति विशेष से प्रभावित होकर अनैतिक निर्णय ले रहे थे सहायक नगरआयुक्त – आशीष भारद्वाज।

शहर में मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्य अनैतिक, त्रुटिपूर्ण और भ्रष्टाचार युक्त रहे है। फिलहाल दो करोड़ उँचालीस लाख रुपये का स्ट्रीट लाईट लगाने का मामला जो उजागर हुआ जिसमे टेंडर शर्तों को ताक पर रख दिया गया ना कार्य गुणवतापूर्वक हुआ ना सप्लाई और तो और जिस पदाधिकारी को वितीय निर्णय लेने का अधिकार नहीं है ओ पदाधिकारी निविदा तय कर वितीय निर्णय लेने जैसा घोर अपराध कर रहा है। विगत दिनों शहर में मची अव्यवस्था को रोकने के ख्याल से व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल जिसमे श्रवण गुप्ता जी, गौरी शंकर गुप्ता जी आदि शामिल थे ये लोग युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज के साथ रांची पहुंचकर सुदिव्य कुमार सोनू (माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री, झारखंड सरकार) को सभी बातों से अवगत करवाया और सहायक नगर आयुक्त द्वारा किए जा रहे मनमानी का जानकारी दिया। इन बातों को ध्यान में रखते हुए माननीय मंत्री महोदय ने सहायक नगरआयुक्त को त्वरित हटाने का आदेश दिया था, बीते दिनों सहायक नगरआयुक्त का पलामू से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस मामले पर विस्तृत जानकारी देते हुए आशीष भारद्वाज ने कहा कि सहायक नगर आयुक्त महोदय की कार्यप्रणाली कतई ठीक नहीं रही है, शहर के कुछ पूंजी- पतियों के प्रभाव में आकर उन्हें लाभ पहुचाने की मंशा से ओ लगातार अनैतिक कार्य कर रहे थे। हमने मिलकर भी कुछ मामलो पर उनसे बात करना चाहा था पर उन्हें लगा की ओ किसी सल्तनत के महाराज है। सहायक नगरआयुक्त महोदय की कार्यप्रणाली व्यक्ति विशेष से प्रभावित रही है जिसके वजह से नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है ऐसे में शहर के प्रबुद्ध व्यवसाइयों के आग्रह पर हम सभी माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री जी से मिलकर नगर निगम में व्याप्त भीषण अराजकता का जिक्र किया और उनसे सहायक नगरायुक्त को हटाने का आग्रह किया, माननीय मंत्री जी ने एसपर कल संज्ञान लिया इसके लिए उनका धन्यवाद। हमने माननीय मंत्री महोदय और विभागीय सचिव को बाज़ार के चीर- परिचित मांग “दुकान किराया दर” पर भी ध्यान आकर्षण कराया है आशा है उसका भी समाधान जल्द होगा।