108 एम्बुलेंस कर्मियों की समस्याओं पर झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात

दिनांक: 17 अक्टूबर 2025
स्थान: रांची, झारखंड

विषय: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग से झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की मुलाकात ।

झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री अजय कुमार सिंह जी से मुलाकात की । प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी एवं भारतीय मजदूर संघ, रांची जिला मंत्री श्री सुबोध कुमार यादव सम्मिलित रहे।

बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं कंपनी द्वारा की जा रही अनियमितताओं के संबंध में सभी प्रमाण प्रस्तुत करते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की । उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जुलाई 2025 को हड़ताल समाप्ति के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ तथा भारतीय मजदूर संघ के बीच हुए समझौते के बिंदुओं का अब तक कंपनी द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है ।

मुलाकात के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संघ को आश्वस्त किया कि दिनांक 15 नवंबर 2025 तक एक उच्चस्तरीय कमिटी गठित कर सभी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ।