उत्कर्मित प्राथमिक विद्यालय खाम्ही में एस एम सी का पूनर्गठन सुचारु ढंग से सम्पन्न.

उत्कर्मित प्राथमिक विद्यालय खाम्ही में एस एम सी का पूनर्गठन सुचारु ढंग से सम्पन्न.

पलामू जिले के पाटन प्रखंड के बी आर सी किशुनपुर के अंतर्गत उत्कर्मित प्राथमिक विद्यालय खाम्ही में शांतिपूर्वक विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सरस्वती वाहिनी संचालन समिति का पुनर्गठन बी आर सी सी पाटन के कार्यालय आदेश से शांति पूर्वक किया गया.जिसकी अध्यक्षता राजहारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी ने किया. बैठक का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सह सचिव प्रतिभा देवी ने की. प्रवेक्षक के रूप नियुक्त पाण्डेयपुरा सी आर सी के सी आर पी संतोष कुमार दुबे उपस्थित रहें.इस बैठक में ग्राम सभा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष अनिता देवी संयोजिका प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष पूनम देवी एवं बाल सांसद रितिका कुमारी का चयन किया गया.पदेन सदस्य के रूप में सहयोगी शिक्षक संतोष कुमार दुबे एवं वार्ड सदस्य छठनी देवी का किया गया. प्रबंधन समिति में 16 एवं माता समिति में 8 सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया.विद्यालय के प्रधानाध्यापिका प्रतिभा देवी ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनायें दी.प्रवेक्षक संतोष कुमार दुबे ने सबको माता समिति के कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया.इस मौक़े पर वार्ड सदस्य छठनी देवी, माता समिति के सभी सदस्य, गग्रामीण जनता एवं युवा समाजसेवी छोटू राज दुबे उपस्थित रहें. चयन सम्बंधित निर्धारित प्रतिवेदन में बी आर सी सी पाटन को भेजें जाने हेतु प्रधानाध्यापिका द्वारा अग्रेषित किया गया.