दीपावली और छठ मे असमाजिक तत्वों पर रहेंगी विशेष नजर – संजय कुमार यादव
दीपावली और छठ मे असमाजिक तत्वों पर रहेंगी विशेष नजर – संजय कुमार यादव।
नावा बाजार /छतरपुर – दीपावली और छठ पूजा को लेकर नावा बाजार पुलिस इस बार असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी।इसके साथ साथ जुगेडियों पर भी विशेष नजर पुलिस की रहेगी।उक्त बाते नवाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कही।उन्होंने कहा की दीपावली जिस तरह से प्रकास का पर्व है उसी तरह क्षेत्र की जनता अपने परिवार के साथ खुशिया के साथ पर्व मनाएं, ना की दीपावली मे येसा ना हो सड़क के किनारे या कंही खौफचे मे जुगा खेलते पकड़े गये तो परिवार की खुशिया ऐसे ही बर्बाद हो जाएगी पर्व भी बर्बाद होगा।इसलिए क्षेत्र की जनता से यही आग्रह है की दीपावली और छठ पूजा अपने परिवार अपने घर मे शांति और खुशिया से मनाएं।नावाबाजार पुलिस जनता के साथ हमेशा साथ है ।

