एम.के.डी.ए.वी. में “रन फॉर डीएवी-2025” कार्यक्रम का आयोजन
दौड़ हमें स्वस्थ एवं तरो ताजा रखने का एक अच्छा साधन है इंद्राणी चटर्जी ।
एम. के. डी.ए.वी. मैं हुआ रन फोर डीएवी का आयोजन ।
डी.ए.वी. क्षमता संवर्धन केंद्र नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज पूरे भारत स्तर पर रन फोर डी ए वी का आयोजन हुआ जिसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़, 5 किलोमीटर दौड़, तथा 2 किलोमीटर रन फॉर फन के आयोजन करने का निर्देश था ।
जिसके आलोक में 12 october 2025 को एम. के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में रन का डीएवी का आयोजन हुआ जिसमें 35 छात्रों ने भाग लिया और प्रतियोगिता में दौड़ लगाई ।
दौड़ में शामिल सारे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रचार्या श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं उन्होंने अपनेउद्बोधन में कहा कि “रन फॉर डीएवी-2025” कार्यक्रम में, हमारे छात्रों ने गति, उत्साह, शक्ति, एकता और शालीनता का प्रदर्शन किया।
उनके हर कदम में अनुशासन और हर साँस में दृढ़ संकल्प था।
ऐसी गतिविधियाँ अच्छे स्वास्थ्य, फिटनेस, खेल भावना, ज़िम्मेदारी और राष्ट्रीय गौरव के गुणों का संचार करेंगी – जैसा कि हमारे राष्ट्रपिता ने कल्पना की थी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री आलोक कुमार , श्री सी . एस . पांडे , श्री नीरज श्रीवास्तव ,श्री तुसार घोष ,श्री विक्रम चंदेलश्री प्रदीप बोराल ,श्री विक्रम राय तथा अन्य शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे ।


