गिरिडीह में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का दिया निर्देश
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा कक्ष में मंथली क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी और जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार ने थानावार समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई तथा वारंटीयों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने थानेवार कार्यप्रणाली में सुधार लाने और आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर भी जोर दिया।


