बानाखंड के गवर्नमेंट अपग्रेडेड हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से सम्पन्न
बानाखंड के गवर्नमेंट अपग्रेडेड हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से सम्पन्न
बानाखंड स्थित गवर्नमेंट अपग्रेडेड हाई स्कूल, बाना में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं और 10वीं की बालिकाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चार बालिकाओं को विजेता पुरस्कार और सात बालिकाओं को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए गए।इस कार्यक्रम के बाद बालिकाओं ने एक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, उनके अधिकारों और समानता के संदेश लोगों तक पहुंचाए। रैली के समापन के बाद एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बाना पंचायत की मुखिया श्रीमती गौरी देवी, उपमुखिया और वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आसिफ अंसारी तथा सभी शिक्षकों ने इस आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। यह आयोजन पिरामल फाउंडेशन के 18वें बैच की गांधी फेलो प्रियम डेका के मार्गदर्शन एवं उनकी प्रोग्राम लीडर शिल्पा सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ।मुखिया एवं उपमुखिया ने अपने संबोधन में बालिकाओं को शिक्षा के महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा पिरामल फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।इस कार्यक्रम ने बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय में विज़न बोर्ड और बालिका सभा का भी आयोजन हुआ।छात्राओं ने अपने सपनों और लक्ष्यों को विज़न बोर्ड पर प्रदर्शित किया।बालिका सभा में अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर चर्चा हुई। कार्यक्रम ने छात्राओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा जगाई।

