समदा आहार निर्माण में मनमानी: ग्रामीणों ने विरोध किया, भाकपा ने किया स्थल निरीक्षण
समद आहार चारदीवारी निर्माण में संवेदक कर रहे हैं मनमानी निगम प्रशासन सुस्त- रूचिर तिवारी
ग्रामीणों के रास्ता नहीं बंद होने दिया जाएगा-भाकपा
समदा आहर का काम बिगत 6 महीना से चल रहा है संवेदक के द्वारा मनमानी रूप से निगम प्रशासन को मिलाकर आहर का काम बिना माफी कारए आहार का बिना रोडमैप तैयार कराए रेड़मा के ग्रामीण सड़क को ध्वस्त करके स्थानीय रैयत के जमीन पर रास्ता को बंद करके काम कराया जा रहा है जिसका विरोध स्थानीय रेड़मा गांव वार्ड नंबर 17 के लोगों ने किया। ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टनगंज विश्व के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने स्थल का जायजा लिया जिसमें पाया कि समदा आहार में मनमानी तरीका से संवेदक काम करा रहे हैं ।दूसरी ओर समदा आहार को संकुचित छोटा रूप में कर दिया गया है वहीं चारदीवारी बनने के बाद 50सो घर के ग्रामीण कैद हो जाएंगे बरसाती पानी के बहाव का कोई रास्ता नहीं बनाया गया है जिसके चलते कई एक घर एवं रास्ता जलमग्न हो जा रहा है । ऐसी स्थिति में निगम प्रशासन एवं संवेदक पर भी सवालिया निशान उठ रहा है । समदा आहार के डायरेक्टर सुनील तिवारी एंड अदरस रेड़मा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा काम कराया जा रहा है वही पेटी कांटेक्ट के रूप में अपने को संवेदक विकास सिंह बता रहे हैं और मनमानी तरीके से दबंगई कर काम कर रहे हैं इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल किया गया है । काम रोकने के बाद जिला सचिव श्री तिवारी सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात किया जहां पर सहायक नगर आयुक्त में अपनी असमर्थता जाताया । मौके पर त्रिपुरारी तिवारी अधिवक्ता, उपेंद्र तिवारी , विनोद तिवारी, दयाशंकर तिवारी, रेणु देवी, रेखा देवी, सुषमा देवी,सुनील देवी, अभय कुमार भूइंया, आलोक कुमार तिवारी, ललन सिंह, बबन राम, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

