सारंडा में IED विस्फोट: सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, तीन जवान घायल
चाईबासा। सारंडा के जंगल में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए।
जराईकेला थाना क्षेत्र के समठा में शुक्रवार शाम नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शनिवार सुबह शहीद हो गए। इस घटना में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सारंडा के बीहड़ जराईकेला के समठा इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यह विस्फोट हुआ। घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ 60 बटालियन के तीन जवान घायल हो गए। इसी दौरान शनिवार की सुबह गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

