DFS के निर्देशानुसार अग्रगति CFL ने ग्राम पंचायत स्तर पर लगाया शिविर
DFS के निर्देशानुसार अग्रगति CFL ने ग्राम पंचायत स्तर पर लगाया शिविर I
धुरकी प्रतिनिधि।। धुरकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गनियारी कलां मे DFS के निर्देशानुसार फाइनेंशियल इंक्लूजन स्कीम के तहत अग्रगति सीएफएल सेंटर के द्वारा झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा टाटीदिरी के बैंक बीसी के साथ मिलकर शिविर का आयोजन किया गया I इस शिविर में ग्राम पंचायत के खाता धारकों को मौजूदा निष्क्रिय PMJDY, खातों के लिए केवाईसी का पुनः सत्यापन, PMJDY के अंतर्गत बैंकिंग सुविधा से वंचित वयस्कों के लिए बैंक खाता खोलना, PMJJBY एवंPMSBY योजना के तहत नामांकन,और APY के अंतर्गत नामांकन, सभी खातों में नॉमिनी नाम जुड़वाना इत्यादि कार्यों के लिए शिविर लगाया गया I इस शिविर में उपस्थित सीएफएल कोऑर्डिनेटर जनार्दन प्रसाद यादव एवं प्रशिक्षिका ऐसून खातून के द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, PMJJBY PMSBY, APY, PMJDY के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया I
इस शिविर में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया शम्भू गुप्ता उप मुखिया प्रतिनिधि तौफीक अंसारी, बैंक बीसी राहुल गुप्ता,दिनेश गुप्ता, ग्रामीण बूटान अंसारी, कौशर अंसारी, लीलावती देवी, कर्मी देवी, बसंती देवी, रीता देवी,इत्यादि काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे l

