मनिका: लातेहार प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण करने पर पत्रकारों में खुशी की लहर

मनिका: लातेहार प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण करने पर पत्रकारों में खुशी की लहर।

मनिका- लातेहार प्रेस क्लब द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान के तहत दिन बुधवार को मनिका कार्तिक पुस्तकालय भवन में लातेहार जिला प्रेस क्लब के सचिव राजीव मिश्रा, संरक्षक संजीव गिरी सहित पदाधिकारीयो की उपस्थिति में प्रेस क्लब की सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मनिका प्रखंड के पत्रकार एकता का परिचय देते हुए दस सदस्यता फॉर्म भरकर जमा किए। तथा लातेहार प्रेस क्लब से जुड़ने पर सभी पत्रकारों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस अवसर पर मनिका के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार मंदिरवार ने कहा कि लातेहार प्रेस क्लब का यह अभियान पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनिका प्रखंड के पत्रकार विनय कुमार मंदिलवार, धर्मेंद्र कुमार, बबन पासवान, मुकेश कुमार, अभय कुमार, सचिन कुमार, दीपू कुमार, डिंपल राजा, नागेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, नीतीश भारती ने सदस्यता ग्रहण की।