नयी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रथम चरण है हनुमान चालीसा

नयी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रथम चरण है हनुमान चालीसा

श्री हनुमान चालीसा-पाठ का साप्ताहिक आयोजन
श्रीजानकी बाग,नवादा (गढ़वा) के प्रांगण में दिनांक 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार की संध्या 7:00 बजे से प्रारम्भ हुआ। यह आयोजन प्रत्येक मंगलवार को संध्या 7:00 बजे से नियमित रूप से सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार भरने और उनके अंदर भारतीय संस्कृति को पल्लवित-पुष्पित करने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है। इसमें सभी अभिभावकों से निवेदन है कि वे अपने परिवारजनों के साथ-साथ अपने बच्चों को विशेष रूप से इस नियमित आयोजन में लाएँ और हनुमान चालीसा पाठ में सहभागी बनें। पाठ के लिए हनुमान चालीसा पर्याप्त मात्रा में निर्धारित स्थल पर उपलब्ध रहेगा।
श्रीजानकीबाग पूजा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दिन चंदेल ने कहा कि इस पवित्र और उद्देश्यपूर्ण आयोजन में सभी की सहभागिता होगी ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। इसकी निरंतरता से किसी भी आयोजन को श्रीजानकी बाग के परिसर में संचालित करने में सुगमता होगी।
वार्ड सदस्य मनोहर कुमार ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए हर प्रकार की व्यवस्था करवाने का मैं निरंतर प्रयास करूँगा। साथ ही आग्रह भी करूँगा कि वह सभी ग्रामवासी इस साप्ताहिक आयोजन में निश्चित रूप से भाग लें। जिससे कि हमारा यह ग्राम पूरी तरह सुसंस्कारित हो सके।
सुदामा बिंद ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य में हम सब हमेशा सहयोग करेंगे।
अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं तन, मन और धन से इस कार्य को निरंतर गतिशील रखने में अपना योगदान दूँगा।
इस अवसर पर विकास कुमार, उमेश बिंद, सुनील कुमार बिंद, अनिरुद्ध कुमार, रामप्रवेश बिंद, श्यामदेव बिंद, आनंद कुमार, रामानंद कुमार सहित गाँव के बहुत सारे लोगों की उपस्थिति रही।