राज टेलीकॉम के चौथे वीकली मेगा ड्रॉ में अलकापुरी के सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने जीती स्कूटी

राज टेलीकॉम के चौथे वीकली मेगा ड्रॉ में अलकापुरी के सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने जीती स्कूटी

गिरिडीह के प्रसिद्ध मोबाइल विक्रेता, राज टेलीकॉम द्वारा आयोजित वीकली मेगा लकी ड्रॉ का चौथा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस बार का मेगा इनाम, एक आकर्षक स्कूटी, अलकापुरी निवासी सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने जीता है विजेता की घोषणा के बाद उन्हें पुरस्कार सौंपा गया।

इस अवसर पर राज टेलीकॉम के संचालक रवि रंजन ने ग्राहकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये शानदार ऑफर के साथ साथ सबसे सस्ता और अच्छे सर्विस के लिए राज टेलीकॉम से जुड़े रहे ।

उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें ग्राहकों के पास आकर्षक इनाम जीतने का मौका होगा।

रवि रंजन ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राहकों के लिए यह सुनहरा अवसर दिवाली के त्यौहार तक लगातार जारी रहेगा। राज टेलीकॉम से खरीदारी करने वाले ग्राहक इस लकी ड्रॉ का हिस्सा बनकर हर हफ्ते रोमांचक पुरस्कार जीत सकते हैं। पहले ,दूसरे तथा तीसरे सप्ताह के सफल आयोजन के बाद, चौथे ड्रॉ ने भी ग्राहकों के बीच भारी उत्साह पैदा किया है।