पुत्री और नवजात की हत्या कर दफनाने वाला पिता गिरफ्तार

मेराल पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के औरईया गाँव निवासी अनिल चौधरी द्वारा 18 वर्षीय अपनी पुत्री सहित उसके नवजात शिशु के हत्या कर दफनाने के आरोपी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अनिल चौधरी अपने पुत्री के साथ नवजात शिशु मां बेटे को 3 अक्टूबर को हत्या कर जमीन में दफना दिया था पुलिस प्रेमी रूपन चौधरी के आवेदन पर मामले की छानबीन के लिए लड़की के पिता अनिल चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद मामला उजागर हुआ इसके बाद मजिस्ट्रेट सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक के उपस्थिति में फुलवरिया नदी के पास से दफनाया गया शव को कब्र से निकाल कर मामला का उद्भेदन कर दिया गया। इसके बाद पुलिस अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को जेल भेज दिया आरोपी अनिल चौधरी के खिलाफ थाने में 219/ 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि इस मामले में अनिल चौधरी एवं अन्य लोगों पर एफ आई आर दर्ज किया गया है उन्होंने कहा कि मामले का अनुसंधान जारी है।

You may have missed