कामेश्वर यादव को जिलाध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस प्रखण्ड कमेटी ने बधाई दी।

मनिका- मनिका प्रखंड निवासी कामेश्वर प्रसाद यादव को लातेहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर
मनिका प्रखण्ड के युवा कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करता हूं। आगे कहा की उनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को बल मिलेगा और संगठन मजबूत होगा। बधाई देने वाले में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कांग्रेसी नेता अख्तर अंसारी, प्रखण्ड उपाध्यक्ष विशाल पासवान, कोषाध्यक्ष अजय यादव, मीडिया प्रभारी बीरेंद्र यादव, पंकज पासवान, लल्लू यादव, सुनील यादव, कामेश्वर रवि, रिंकू कुमार रवि समेत कई युवा कार्यकताओं ने बधाई दिया है।

You may have missed