गंगा आरती शहर की पहचान बनेगी.. अरुणा शंकर
गंगा आरती शहर की पहचान बनेगी.. अरुणा शंकर
हर रविवार अपने शहर में गंगा आरती होता रहेगा.. अरुणा शंकर
नवजागरण कोयल गंगा आरती समिति द्वारा हर रविवार की भांति इस रविवार को भी कोयल रिवर फ्रंट गंगा आरती मंच से स्थानीय युवाओं द्वारा गंगा आरती किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेदिनीनगर की प्रथम महापौर श्रीमती अरुणा शंकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही जब मैं अपने कार्यकाल में कोयल रिवर फ्रंट में गंगा आरती मंच बना रही थी उस वक्त मेरा सपना था हमारे शहर में जहां मैंने बच्चों को खेलने के लिए गांधी उद्यान दिया, आम लोगों को घूमने के लिए कोयल रिवर फ्रंट दिया वही बुजुर्गों के लिए गंगा आरती मंच से हर रविवार गंगा आरती कराकर उन्हें सुकून दूंगी और आज वह सपना पूरा हो रहा लेकिन चैलेंज यह आ रहा था की हर सप्ताह बनारस से गंगा आरती करने वाले को नहीं बुलाया जा सकता तब मैंने समाज के कुछ धार्मिक प्रवृत्ति के युवाओं को अपना प्रस्ताव रखा और आज मुझे फक्र है यह कार्य राहुल कुमार ,अनीश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ कर दिखाया । आज हमारे शहर में भी बनारस की तर्ज पर हर रविवार गंगा आरती हो रहा जहां सैकड़ो की भीड़ लग रही । प्रथम महापौर ने कहा मैं युवाओं द्वारा किए जा रहे गंगा आरती से काफी संतुष्ट हूं किसी भी माने में हमारे शहर के युवक जो गंगा आरती कर रहे बनारस के युवकों से कम नहीं बस इन्हें समाज के सहयोग की आवश्यकता है । प्रथम महापौर ने अस्वस्थ किया है इस गंगा आरती को बंद होने नहीं दिया जाएगा इसे हमारे शहर की संस्कृति का एक हिस्सा बनाया जाएगा जैसे हमने झारखंड में पहला लता मंगेशकर चौक और म्यूजिकल रोड बनाया उसी तरह झारखंड का यह पहला शहर होगा जहां हर सप्ताह रविवार को गंगा आरती एक निश्चित टाइम पर कोयल तट पर होगा जहां लोग अपने रिश्तेदारों को बुजुर्गों को कोयल रिवर फ्रंट गंगा आरती में लाकर एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कर सकेंगे ।


