सूरज कुमार की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हत्या में इस्तेमाल टांगी

पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में 4 अक्टूबर की रात पिता के द्वारा पुत्र की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए आरोपी पिता अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ,इस संबंध में सोमवार को पुलिस निरीक्षक पूनम टोप्पो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को समय करीब 9:00 बजे सुबह पांकी थाना अंतर्गत रतनपुर में एक व्यक्ति सूरज कुमार की हत्या धारदार हथियार से गला काट कर कर देने की सूचना प्राप्त होने के बाद इस संबंध में सन्हा दर्ज करते हुए एवं वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक पांकी अंचल पूनम टोप्पो पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल कुमार राय पुलिस अवर निरीक्षक आशुतोष रजक सह सशस्त्र बल एवं स्थानीय चौकीदार के साथ ग्राम रतनपुर पहुंचे तो पता चला कि 18 वर्षीय सूरज कुमार मृतक के पिता अमित ठाकुर ने ही अपने बेटे का धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर अपने घर से फरार हो गया है ,त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण हेतु एम एम सी एच भेजा गया, तत्पश्चात मृतक के दादा सुदर्शन ठाकुर के फर्द बयान के आधार पर पांकी थाना कांड संख्या 121/2025 के अंतर्गत प्राथमिक अभियुक्त अमित कुमार ठाकुर पिता सुदर्शन ठाकुर के विरुद्ध दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया गया, छापामारी के क्रम में अमित कुमार ठाकुर पिता सुदर्शन ठाकुर को रतनपुर पंचायत के करमार्ई घाटी के जंगल से गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान में यह स्वीकार किया कि उसकी पत्नी से 1 वर्ष से अनबन था जिससे बातचीत बंद था परंतु मेरा बेटा सूरज कुमार उसके संपर्क में रहता था तथा अपने नाना नानी के घर आता जाता था मेरे द्वारा बार-बार मना करने पर वह नहीं मानता था,इसी बात को लेकर 4 अक्टूबर की रात्रि में गुस्से में आकर घर में रखे टांगी से उसकी गर्दन पर 10 से 15 बार बार कर गला काटकर हत्या कर दिया, तथा घटना को कारित करने वाले टांगी को घर से एवं ग्राम रतनपुर के करमार्ई घाटी के जंगल से पहने हुए टीशर्ट गमछी जिसमें खून लगा हुआ था अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पलामू पुलिस ने आम जनों से अपील की है कि किसी प्रकार की घटना घटित होने के उपरांत विधि व्यवस्था भंग ना करें और ना ही कानून को अपने हाथ में लें, वैसे लोगों व भीड़ के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है अतः आमजन पुलिस को सहयोग करें