नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहे तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहे तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन द्वारा शनिवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहे तैयारियों का जायजा लिया गया।इस दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल के भाग लेने की संभावना है।सर्वप्रथम डीसी-एसपी व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने संबंधितों संग कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक कर अबतक की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी।इसके पश्चात सभी के द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल जी.एलए कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया गया।इस दौरान ग्रीन रूम,छात्रों के बैठने की व्यवस्था,डी-एरिया,वीआईपी के बैठने का स्थान,वाहन पार्किंग,डाइस प्लान,कम्युनिकेशन प्लान समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गयी।इस अवसर पर सदर एसडीएम,एनडीसी,सदर एसडीपीओ समेत विश्वविद्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।