ग्रामीणो ने सर्विस रोड और अंडर पास की मांग को लेकर संसद के नाम सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा को सौपा ज्ञापन
ग्रामीणो ने सर्विस रोड और अंडर पास की मांग को लेकर संसद के नाम सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा को सौपा ज्ञापन।
मनिका- मनिका सदर पंचायत के बेलवाटांड टोला के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय मार्ग (NHAI) द्वारा बन रही सड़क निर्माण पर अंडरपास एवं सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर चतरा सांसद कालीचरण सिंह के नाम ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा को सौपा। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास एवं सर्विस रोड का नहीं होने से आमजनों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ो गरीब ग्रामीणों का खेती योग्य जमीन सड़क के उस पार है जो उनके जीवन यापन का प्रमुख आधार है। तथा टोले के लोगों की मृत्यु होने पर लोग शव को भी जिस शमशान में जलाते हैं वह भी सड़क के उस पार है। ऐसे मे पंद्रह फीट ऊंची सड़क को पार कर शव को उस पार वे लोग कैसे ले जाएगे। सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा ने तुरंत चतरा सांसद कालीचरण सिंह को ग्रामीणों की समस्याओ से अगवत कराया। वहीं चतरा सांसद ने भी इसे प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित ग्रामीणो के समस्या का समाधान का निर्देश दिया। परिणाम स्वरूप 24 घंटे के भीतर ही ग्रामीणों का समस्या का समाधान निकाला गया। और बेलवाटांड टोला से होकर गुजरने वाले NHAI सड़क निर्माण स्थल पर सर्विस रोड का निर्माण कर ग्रामीणों की आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने संसद कालीचरण सिंह और सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा के प्रति आभार प्रकट किया। और कहा कि इस प्रकार की सक्रियता से जनता को भरोसा मिलता है, कि उनकी समस्याओं का समाधान शिघ्र होगा। आगे ग्रामीणों ने कहा कि हमारे समस्याओं का समाधान सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा और चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निरंतर प्रयास और संसद की संवेदनशीलता का परिणाम है। मौके पर ग्रामीण विशाल पासवान, बिजेंद्र पासवान, सकेंद्र भुईया समेत कई लोग मौजूद थे।

