कसमार में महाअष्टमी पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन, लवली गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि
कसमार में महाअष्टमी पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन, लवली गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि
साज-सज्जा की शान — किसन फुल भण्डार
पलामू जिला के तरहसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कसमार में श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर महाअष्टमी पूजन एवं दीप-ज्योति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बन गया, जिसमें ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।
विशेष रूप से, महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ माँ दुर्गा की आराधना की और दीप प्रज्वलन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दीपों की रौशनी से सजा पंडाल अत्यंत आकर्षक और मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश की कोषाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती लवली गुप्ता। उन्होंने पूजा पंडाल में पहुंचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक आयोजनों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज में एकता और सांस्कृतिक पहचान का आधार बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत के सदस्यों, दुर्गा पूजा समिति तथा स्थानीय युवाओं की भूमिका सराहनीय रही

