किशुनपुर ओपी प्रभारी के पहल से दो खोई बच्चे सुरक्षित वापस घर पहुंचे

किशुनपुर ओपी प्रभारी के पहल से दो खोई बच्चे सुरक्षित वापस घर पहुंचे!

पाटन (पलामू ): किशुनपुर ओपी प्रभारी नीलेश कुमार के पहल से दो खोई बच्चे सुरक्षित वापस घर पहुंचे!किशुनपुर ओपी पुलिस के प्रभारी ने बताया कि रविवार कों समय करीब 04.00 बजे सूचना मिली की किशुनपुर ओ0पी0 अंतर्गत पूर्णा टोली में दो बच्चियां भटक कर कही से आ गई हैं। सूचना के सत्यापन में पूर्णा टोली मे किशुनपुर ओपी प्रभारी पहुंचे तो ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चियों को सुपुर्द किया गया। दोनो बच्चियों जो कि अपना नाम क्रमशः सुनैना कुमारी उम्र 6 वर्ष पिता श्रवण मेहता एवं प्रिया कुमारी उम्र 8 सुनील वर्मा दोनों पता कुंदरी बताएं तथा यह भी बताएं कि हमारे घर के पास आश्रम है। दोनों बच्चियों बताई की अपने दादी के साथ इधर आए थे। पता करने के लिए लेस्लीगंज थाना अंतर्गत कुंदरी गांव की चौकीदार से संपर्क किया गया, बताया गया की कुंदरी गांव में आश्रम है तथा बताए गए नाम पता का पुष्टि किया गया तत्पश्चात ओपी प्रभारी नीलेश कुमार के द्वारा सशस्त्र बल के साथ लेस्लीगंज थाना अंतर्गत कुंदरी गांव पहुंचकर दोनों बच्चियों को उनके मां-बाप को सुपुर्द किया गया!