प्रमुख पंचम प्रसाद ने के के हॉस्पिटल का फीता काट कर किया उद्घाट

पांकी प्रखंड क्षेत्र के सुर्जवन मोड़ के समीप के. के. हॉस्पिटल का विधिवत् उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काट कर किया। हॉस्पिटल संचालक ने बताया कि हॉस्पिटल में एमबीबीएस डॉ. विकास कुमार और डॉ.कौशल किशोर एमबीबीएस दोनों डॉक्टर जेनरल फीजिशियन हैं जो दोनों डॉक्टर हॉस्पिटल में हर समय उपस्थित रहेंगे।
बताया गया कि हॉस्पिटल में शरीर से संबंधित सभी बिमारियों का उपचार किया जाएगा।
साथ ही साथ यहां सभी प्रकार का जांच का भी सुविधा उपलब्ध है।
आस पास के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह का हॉस्पिटल खुलने से हम सब आस पास के इस क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए काफी सहूलियत होगी।
वहीं प्रखण्ड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि सुर्जवन चौक पर हॉस्पिटल खुलने से इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने हॉस्पिटल संचालक को सराहना करते हुए कहा कि जो लोग काफी मुश्किल झेलते हुए पांकी जाते थे, उन्हें अब हॉस्पिटल को खुलने से काफी राहत मिलेगी लोगों को अब इसी हॉस्पिटल में सभी तरह के बीमारियों का उपचार मिलेगा। मौके पर हॉस्पिटल संचालक अभिषेक सिंह, अभिनाश कुशवाहा, माड़न मुखिया पति रफीक अंसारी, समाज सेवी गुड्डू प्रसाद, पंकज सिंह, सोनू कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.