पलामू। तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के दौरान वज्रपात से नावाडीह प्रखंड के पलामू पंचायत में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है

मृतकों की पहचान 62 वर्षीय किशुन किस्कू और 60 वर्षीय चेतलाल किस्कू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज आंधी-पानी शुरू हुआ, तो दोनों भाई पास के जंगल में अपने मवेशी चरा रहे थे। भारी बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ खड़े हो गए। इसी दौरान वज्रपात हुआ और दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए।