कुड़मी जनजाति के हक में चन्द्रपुरा से उठेगा जनसैलाब, आंदोलन की नई लहर
चन्द्रपुरा में रेल टेका, डहर छेका को ऐतिहासिक सफल बनाने को लेकर हुआ बैठक बोकारो:- कुड़मी जनजाति की अधिकारों के सवाल पर 20 सितम्बर को चन्दनकियारी क्षेत्र से हजारों की संख्या चन्द्रपुरा में शामिल होकर रेल टेका, डहर छेका को ऐतिहासिक सफल बनाने व जनजाति कुड़मी बाईसी कि और से झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक बिनोद बिहारी महतो की 102 वीं जन्म जयन्ती के विशेष अवसर पर जनजाति कुड़मी बाईसी के 81 गुस्टियों ने बिनोद बाबू को भगवान स्वरूप उपाधि 23 सितंबर 2025 को बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, रामडीह में जन उद्घोषित कर भगवान बिनोद बाबू की जयंती भव्य रूप से मनाने को लेकर सम्पर्क अभियान की अंतिम चरण में झारखण्ड आन्दोलनकारी भोला नाथ महतो के आवास में विशेष चर्चा की गई. आन्दोलनकारी श्री महतो ने अपने जीवन संघर्ष की साझा करते हुए.कहा कि झारखण्ड राज्य गठन के बाद कई जातियों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल किया. सिर्फ व सिर्फ कुड़मी जनजाति के साथ ही राजनीतिकरण की जा रही है. और राजनीतिक दलों की एक चुनावी घोषणापत्र बनी रही. दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर आन्दोलन को तेज करने की जरूरत है. साथ ही साथ बिनोद बाबू की शताब्दी जयंती समारोह को भव्य व ऐतिहासिक बनाने की जरूरत है. मौके पर कुड़मी बाईसी के अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, सचिव लोकेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष खिरोधर महतो, चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार, भाषाविद् बेनी महतो, वृहस्पति महतो, रामचरण महतो, संतोष महतो, गौतम कुमार महतो, इन्द्रजीत महतो आदि शामिल रहे।

