विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सीसीएल ने दी मानवता की मिसाल”

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सीसीएल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जीएम सीसीएल जीआरडी गिरीश राठौर, पीओ जी.एस. मीणा, डॉ. परिमल (सीएमओ सीसीएल) ने किया।

चेयरमैन रेडक्रॉस अरविंद कुमार, सेक्रेटरी रेडक्रॉस , विवेश जालान रेडक्रॉस के सदस्य विश्वकर्मा, ब्लड बैंक के डॉ. सोहैल अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित थे।

सीसीएल के सभी अधिकारी, कर्मचारीगण उत्साह के साथ शामिल हुए। यूनियन प्रतिनिधि राजेश यादव, महेशलुंडी मुखिया शिवनाथ साव भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य से जुड़े अनेक कार्यक्रम सीसीएल द्वारा लगातार किए जा रहे हैं, जिनमें रक्तदान शिविर, गाँव स्वास्थ्य शिविर, स्कूल स्वास्थ्य शिविर, ब्लड ग्रुपिंग कैम्प, हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम शामिल हैं।

You may have missed