गढ़वा: आदिम जनजाति परिषद की बैठक, कई मांगें उठाई गईं
गढ़वा:–गढ़वा शांति निवास स्कूल के प्रांगण मे अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद जिला इकाई गढ़वा के तत्वाधान मे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नन्हेशर कोरवा के द्वारा किया गया।
बैठक का उद्देश्य आदिम जनजातियों का डाकिया योजना के तहत मिल रही राशन को गांव में नेटवर्क नही रहने के कारण ऑफलाइन वितरण कराया जाय,आदिम जनजातियों का पेंशन 1000 से बढ़ाकर 25 00 किया जाए, वन पाटा दिया जाए।
आदिम जनजाति बटालियन का बहाली की जाए,आदिम जनजाति ग्रीन राशन कार्ड को अंत्योदय में बदला जाय,आदिम जनजाति की सीधी नियुक्ति बहाली की जाए,
जबकि अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद जिला इकाई गढ़वा के जिला अध्यक्ष नन्हेशर कोरवा ने कहा की उपयुक्त लिखी हुई बिंदु पर चर्चा हुई जिसमें गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों से आदिम जनजाति के लोग हजारों हज़ार के संख्या में लोग शामिल थे।
उपयुक्त लिखी हुई बातों पर पहल नही किया जाएगा तो अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद जिला इकाई गढ़वा के द्वारा शांतिपूर्ण तरीका से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र प्रहिया (प्रदेश अध्यक्ष)ईश्वरी कोरवा (भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष), राजकुमार परहिया (रमन प्रखंड अध्यक्ष), सुनील कोरवा (प्रखंड अध्यक्ष धुरकी) वीरेंद्र कोरवा (प्रखंड सचिव चिनिया) चंद्रिका कोरवा (जिला कोषाध्यक्ष) कमलेश कोरवा (कोषाध्यक्ष कर्मचारी संघ गढ़वा), सुरेश चरगट, रितिक रोशन कुमार ,सजीवन कोरवा, कुंभकरण कोरवा, अनीता देवी, छोटेलाल कोरवा, अनूप कोरवा, चिंता देवी, मीना देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, पानपति देवी, अनीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

