पांकी में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में ग्राहक के साथ धोखाधड़ी
तीन माह पूर्व लोन बंद करवाने हेतु पूरे पैसे जमा करने के बावजूद लोन की राशि बाकी
पांकी के गजबोर स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहक के साथ धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है बैंक कर्मियों के द्वारा लोन की राशि खत्म कराने नो ड्यूज को लेकर 3 माह पूर्व ही पैसे लेने के बावजूद आज तक उनका लोन समाप्त नहीं हो पाया है।
प्रखंड के केलहवा पंचायत के बोरोदीरी गांव निवासी लीलावती देवी से लगभग तीन माह पूर्व बैंक कर्मियों के द्वारा उनका लोन क्लियर करवाने हेतु 21012 रुपए पैसे की मांग की गई, महिला के पुत्र ने बैंक पहुंच कर 21012 रुपए जमा भी कर दिए लेकिन इसके अगले महीने से ही बैंक द्वारा कॉल आता है और फिर से पुनः पैसे की मांग ग्राहक से की जाती है , उन्होंने बताया कि पैसे जमा कर दिए जिसके बावजूद बैंक के द्वारा पैसे की मांग की जा रही है जिससे वे बेहद परेशान है उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक एंव कैशियर के समक्ष पैसे जमा हुए जिसका प्रमाण भी उनके पास है बावजूद उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं दिया गया।
इस मामले में शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ कर्मियों की गलती से ऐसा हुआ है मामले की जानकारी उन्हें कल ही मिली है शाखा को ईमेल किया गया है, लाभुक को रशीद दिया जाएगा।

