भाजपा का 11 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय घेराव, कई मुद्दों पर होगा उग्र प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार भाजपा गिरिडीह द्वारा दिनांक 11 सितंबर , 2025 को गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किए जाने वाले प्रदर्शन के संबंध में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह गिरिडीह प्रखंड के कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नेता द्वारा बताया गया की निर्धारित तिथि को 11:00 बजे पूर्वाह्न से आमबगान सिहोडीह गिरिडीह में एकत्रीकरण होकर पदयात्रा के माध्यम से आदिवासी नेता सूर्या हंसदा के फर्जी एनकाउंटर की जांच सी बी आई से कराने, नगरी के आदिवासीयों से खेती वाली रैयती जमीन रिम्स टू के लिए साजिश के तहत हड़पने, राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार सहित अनेकों स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा, उक्त कार्यक्रम में गिरिडीह प्रखंड में निवास करने वाले भाजपा प्रदेश के सभी मोर्चा सहित सभी पदाधिकारी , पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष ,जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी ,कार्य समिति सदस्य, सम्मानित कार्यकर्ता ,भाजपा पूर्वी भाग मंडल ,मध्य भाग मंडल, पश्चिमी भाग मंडल , नगर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित गिरिडीह के सम्मानित नागरिकों के साथ घेराव कर उग्र प्रदर्शन करते हुए सभी मांगों से संबंधित महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा , गिरिडीह प्रखंड भाजपा के उपरोक्त सभी सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिकों से अपील है की निर्धारित समय के मुताबिक निर्धारित स्थान पर पहुंचकर पदयात्रा के माध्यम से गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन में शामिल होने का कष्ट करें,