उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों व आंगनबाड़ी बीआरसी केंद्र का किया औचक निरीक्षक दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों व आंगनबाड़ी बीआरसी केंद्र का किया औचक निरीक्षक दिए आवश्यक दिशा निर्देश

धुरकी प्रतिनिधि।। गढ़वा उपायुक्त (डीसी) दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को धुरकी प्रखंड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों के उपयोग, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन एवं स्वच्छता व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की निरीक्षण की शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाला का औचक निरीक्षक कर बच्चों की उपस्थिति मध्यान भोजन व शिक्षकों की उपस्थिति पंजी भी बारीकी से जांच की जांच के क्रम में उन्होंने लकड़ी पर बना रहे मध्यान भोजन को अभिलंब गैस पर बनाने की बात कही। साथी उन्होंने बारी-बारी विद्यालय के अंदर बने शौचालय के गंदगी को देखकर सफाई पर शिक्षकों को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन दें कम अनुपस्थिति देखकर उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति में ही खाद्य सामग्री का बच्चों को दें एवं मध्यान भोजन में गुणवत्ता की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं पिएम श्री विद्यालय खुटिया की भी जांच कर डीसी ने प्रभारी प्राचार्य से शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। तत्पश्चात वे कक्षा में पहुँचे और विद्यार्थियों से सीधे सवाल-जवाब कर शिक्षण स्तर की जांच की। उन्होंने पाया कि पढ़ाई की गति अपेक्षित स्तर पर नहीं है। इस पर उन्होंने शिक्षकों को सचेत किया और स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर क्लास में पंखे का व्यवस्था होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की शिथिलता पाई गई तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता और मध्याह्न भोजन का भी जायजा लिया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, लेकिन उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन भोजन की गुणवत्ता की निगरानी की जाए और छात्र-छात्राओं को समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा जो भी सुविधाएं छात्रों के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं, उनका लाभ सीधे बच्चों तक पहुँचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान गढ़वा डीएसई और धुरकी बीडीओ विमल कुमार सिंह थाना प्रभारी जनार्दन राउत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की सलाह दी। वहीं कुछ विद्यालयों के रसोईया ने मानदेय नहीं मिलने की बात कही उपयुक्त ने कहा कि बहुत जल्द ही आपके खाते में राशि पहुंचेगी। इसके पश्चात उपायुक्त ने खुटिया स्थित चटकहवा तोले में आंगनबाड़ी सेविका को कई दिशा निर्देश दिए साथी उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सही समय पर चालू एवं बंद होने चाहिए। वही प्रखंड संसाधन केंद्र धुरकी में भी शिक्षकों के चल रहे कार्यशाला में उपयुक्त ने शिक्षकों की कमी भी पूछा साथ ही कुछ शिक्षकों ने स्थानांतरण को लेकर अपनी बात रखें। वही उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रखंड के कुछ ऐसे शिक्षक भी है। अपने उपस्थिति बनाकर दिन भर गायब हो जाते हैं और पुनः वे जाकर उपस्थिती बनाते हैं वैसे शिक्षक सावधान हो जाएं। वह अपनी ने
विद्यालयों के निरीक्षण के बाद डीसी धुरकी प्रखंड मुख्यालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने ग्रामीण जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई मामला जटिल है और प्रखंड स्तर पर समाधान नहीं हो सकता, तो जनता सीधे मेरे जनता दरबार में आकर अपनी बात रख सकती है।
इस मौके पर धुरकी प्रखंड के सभी कर्मी निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में मौजूद रहे।