पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड के अंतर्गत सतबरवा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित मुख्य अतिथि डाल्टनगंज भंडारिया विधायक आलोक चौरसिया जी ,जिला परिषद सुधा कुमारी जी, सम्मानित मुखिया गण एवं अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। बैठक में वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों की समीक्षा की गई, जिसमें वित्तीय समावेशन, आजीविका उपलब्धि, DDUGKY,आजीविका संवर्धन, किशोरी हेल्प डेस्क, जेंडर रिसोर्स सेंटर,नॉन-फार्म उद्यम, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण, बीमा कवरेज, फूलों झानो आशीर्वाद योजना जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ साझा की गईं। वर्तमान में समिति 5 पंचायतों के 29 गाँवों में सक्रिय है, जिसमें 430 समूह एवं 28 ग्राम संगठन जुड़े हैं।आगामी वर्ष की कार्ययोजना में ऋण वितरण, नए सदस्यों की भागीदारी, शेयर बिक्री, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कैडर चयन पर बल दिया गया। इस अवसर पर जेंडर रिसोर्स पर्सन द्वारा बाल विवाह एवं महिला घरेलू हिंसा के बारे में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया एवं विस्तृत रूप से जानकारी साझा की गई,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री लॉरेंस लकड़ा द्वारा बताया गया कि जेएसएलपीएस में लगातार सरकार द्वारा दिए जा रहे सरकारी योजनाओं का सभी प्रकार के दिशा निर्देश को हर एक दीदी को जागरुक करते हुए जन-जन तक पहुंचाते हुए लोगों को लाभान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। आज के एजेंडा में दो योजनाओं का अनुमोदन किया गया 1. जेंडर फंड निर्माण जिससे सामाजिक, विकास कार्य में आने वाले वितय आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके 2. व्यक्तिगत अनिवार्य साप्ताहिक बचत₹10 से ₹50 किया जाएगा क्षमता एवं उम्र के अनुसार ।
JSLPS के जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी, बैंक प्रतिनिधि तथा विभिन्न कैडर उपस्थित रहे। पत्रकार दीदी प्रीति कुमारी सतबरवा पलामू

