“बीजेपी नेता ज्योति पांडेय ने निजी खर्च पर कराया कोयल नदी पुल का मरम्मत कार्य
भारतीय जनता पार्टी पलामू जिला महामंत्री युवा नेता ज्योति पांडेय ने शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली कोयल नदी पुल अत्यंत ही जर्जर हो चुका था और जिसके कारण कई दुर्घटनाएं हो रही थीं,पुल की मरम्मत अपने निजी खर्चे से करने का कार्य किया।श्री पांडेय ने कहा कि यह सड़क डाल्टनगंज मुख्यालय से जिले के कई गांवों को जोड़ती है तथा यही सड़क झारखंड और छत्तीसगढ़ को भी जोड़ती है।कोयल नदी पुल भारी यातायात के कारण बहुत ही खराब हो गया था।आए दिन कई दुर्घटनाएं पुल पर होती थी तथा पुल पर गड्ढों के कारण लोगों को भारी जाम का भी सामना करना पड़ता था।लोगों की परेशानियों को देखकर पथ निर्माण विभाग के अभियंता से बात करके खुद से पुल के गड्ढों को भरकर उसकी मरम्मत कराया।श्री पांडे ने कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता का यह कर्तव्य होता है कि वह अपने सामर्थ्य अनुसार क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण करें।श्री पांडे ने बताया की समाज ही परिवार होता है और परिवार की समस्याओं निराकरण का कार्य हमें करना चाहिए।मैं जब से राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा हूं तब से हर समय कदम कदम पर लोगों की समस्याओं का सामर्थ्य अनुसार समाधान करने की कोशिश करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।इस मौक पर श्याम अग्रवाल,श्वेतांक,आलोक तिवारी,जयप्रकाश गिरी, मोनू अग्रवाल,राणा कुमार,सनी सिंह,कमलेश शुक्ला बबलू,अतुल रोहन पाठक,विजय सहित कई लोग मौजूद रहें।

