“जीएसटी की नई व्यवस्था से उपभोग में सुधार: वित्त मंत्री सीतारमण”

केन्‍द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन
ने कहा है कि जीएसटी की नई व्‍यवस्‍था से नागरिकों के उपभोग में सुधार होगा। इससे पूंजीगत व्‍यय पर कोई प्रभाव नहीं पडेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 99 प्रतिशत वस्तुओं और सेवाओं पर अब या तो 0 या 5 से 18 प्रतिशत तक का जीएसटी लगेगा।