“हरिहरगंज को मिली विकास योजनाओं की सौगात, सड़क परियोजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास”
हरिहरगंज में विधायक संजय कुमार यादव ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास
हरिहरगंज, हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक संजय कुमार यादव ने रविवार को क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हरिहरगंज के लिए और भी कई विकास योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग, सरकारी आईटीआई और सरकारी डिग्री कॉलेज, शीघ्र ही पूरी की जाएगी।
शिलान्यास की गई योजनाओं में मुख्यतः सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी पथ कौवाखोह से तेन्दुआ कला तक।
पीएमजीएसवाई अंतर्गत खड़गपुर से कटकोमा तक।
एनएच-139 से बेलोदर तक।
एनएच-98 खापकटैया से बनापति तक।
कटैया पथरा रोड से एकौनी तक।
भितिहा मोड़ से रंगनिया सिवाना तक।
महुअरी से ढ़कचा तक।
इन सभी पथों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास कर विधायक ने क्षेत्र के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव, राजद महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता कुशवाहा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनामती देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश राम, मुखिया अनिल सिंह,सत्येंद्र मेहता, विकास यादव, अशोक यादव, आनंद यदुवंशी, बुधन यादव, लखन यादव, महादेव यादव, रंजीत पासवान,प्रणंजय सिंह,लाल बाबू सिंह, पूर्व मुखिया टूना सिंह,विकास सिंह, सुमित राज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

